फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावतपुर दलपत-लाहककला संपर्क मार्ग खस्ताहाल

विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र का महावतपुर दलपत-लाहककला संपर्क मार्ग खस्ताहाल। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
चार माह में ही गड्ढों में तब्दील हुआ संपर्क मार्ग
विज्ञापन

मंडावली। महावतपुर दलपत-लाहककला संपर्क मार्ग मरम्मत के चार माह बाद फिर से उखड़ने लगा है। मार्ग कई जगहों से क्षतिग्रस्त होने के साथ गड्ढों में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों में मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है।
मंडावली क्षेत्र का महावतपुर दलपत से लेकर लाहककला तक पांच किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग क्षेत्र के कई गांव को जोड़ता है। लोक निर्माण विभाग ने चार माह पूर्व मार्ग पर मरम्मत का कार्य कराया था। ग्रामीणों सतीश प्रजापति, नरेश चौहान, पुखराज सिंह, ललित कुमार, शिव कुमार, कुलदीप सिंह, चमन तोमर, छोटे सिंह आदि ने बताया कि यह संपर्क मार्ग महावतपुर दलपत, शेखुपुरा आलम, लाहककला, साहबपुरा उमराव आदि को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चार माह पूर्व मार्ग के मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिस कारण मार्ग चार माह बाद ही जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें