फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उपभोक्ता घर बैठे एप से पता, बिल सुधार के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
-ऊर्जा निगम ने बनाया एप, उपभोक्ता मोबाइल में करें एप डाउनलोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अब उपभोक्ताओं को बिल में नाम-पता सही कराने, बिल सुधारने, श्रेणी परिवर्तन, कनेक्शन स्थानांतरण, मीटर संबंधी शिकायत करने को विभाग कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वजह, ऊर्जा निगम ने अपना एप बनाया है। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। एप के माध्यम से अपनी रीडिंग, सोलर पैनल आदि की सुविधाएं उपलब्ध है।
आधुनिकता के इस युग में ऊर्जा निगम भी धीरे धीरे हाईटेक होने लगा है। अभी तक विभाग में ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने की सुविधा थी। अब उपभोक्ता आवेदन व शिकायत पत्र भी ऑनलाइन करने के लिए विभाग ने एप बनाया है। उपभोक्ता एप के माध्यम से बिजली बिल सही करने, नाम पता सहीं कराने को आवेदन कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को विभाग का एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि उपभोक्ता अपने मोबाइल में एप डाउनलोड करके बिल आइडी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए एप बनाया गया है। कई मामलों में उपभोक्ता घर बैठे ही एप से आवेदन कर सकते हैं। विभागीय अफसरों व कर्मचारियों द्वारा उनके आवेदन पर कार्रवाई की स्थिति को एप पर देख सकते हैं।
प्रदीप कुमार एसडीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें