फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन लाइन राशन वितरण ई-पॉस मशीन न चलने से प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली हाथ लौटे राशन लेने आए उपभोक्ता
विज्ञापन

ई-पॉस मशीन न चलने से राशन वितरण प्रभावित
नजीबाबाद। सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों पर राशन लेने पहुंचे लोगों को ई-पॉस मशीन न चलने से खाली हाथ लौटना पड़ा। कई राशन की दुकानों पर ग्राहकों ने राशन सामग्री न दिए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

राशन वितरण में काफी समय से ई-पॉस मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। ऑन लाइन राशन वितरण प्रक्रिया में प्रत्येक माह की पांच तारीख से 24 तारीख तक राशन वितरित किया जाता है। कार्ड धारक को ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाना होता है। ई-पॉस मशीनों का संचालन प्रदेश स्तर से किया जाता है। पांच फरवरी को राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को जब राशन विक्रेताओं ने ई-पॉस मशीन न चलने की जानकारी दी तो कई उपभोक्ता नाराज होने लगे। उपभोक्ताओं ने पूर्ति कार्यालय को भी जानकारी दी। डीएसओ मनीष कुमार का कहना है कि पहले दिन सर्वर पर अधिक भार होने के कारण अक्सर ई-पॉस मशीन नहीं चल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें