नजीबाबाद क्षेत्र के गांव नियामतपुर में गन्ने के खेत में घुसा हाथी।
- फोटो : NAZIBABAD
नियामतपुर में जंगली हाथी ने रौंदी गन्ने की फसल
कैप्शन- नजीबाबाद क्षेत्र के गांव नियामतपुर में गन्ने खेत में घुसा हाथी।
मंडावली। गांव नियामतपुर में मंगलवार की शाम जंगली हाथी ने क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। कई किसानों की गन्ने की फसल हाथी ने रौंद डाली। हाथी ने प्रवीण सिंह, जितेंद्र सिंह के खेत में घुसकर गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। अजयपाल, सुखेंद्र सिंह, रामेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, नरपाल सिंह, बहादुर आदि ने शोर शराबा कर हाथी को क्षेत्र से खदेड़ा। इसके बाद हाथी जटपुरा बौंडा की ओर चला गया। जंगली हाथी क्षेत्र में देखे जाने से किसान और मजदूरों में भय व्याप्त है।