फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रेमिका संग नहर में कूदे बिलाल का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। मंगलवार को प्रेमिका के साथ रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगाने वाले मुरादाबाद जनपद के हरथला निवासी बिलाल का शव शुक्रवार को बरामद हो गया। प्रेमिका को घटना के समय ही आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने प्रेमिका को उसके परिजनों को बुलाकर साैंप दिया था।
विज्ञापन

बिलाल गांव मंझौला बिल्लौच में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। बाद में उसने प्रेमिका के साथ पोषक नहर में छलांग लगा दी थी, लेकिन समय रहते राहगीरों की मदद से युवती को बाहर निकाल लिया गया था, जबकि पानी के तेज बहाव में बिलाल बह गया था।
शुक्रवार को शाम करीब चार बजे थाना शिवाला कलां क्षेत्र के गांव सेह चौकी के पास पुल के नीचे से बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। देर शाम तक पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ देश दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथा तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें