फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहा राजकीय डिग्री और बालिका इंटर कॉलेज भवन का निर्माण

विज्ञापन
नजीबाबाद में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का निर्माणाधीन भवन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
अधर में लटका दो इंटर और डिग्री कॉलेजों का निर्माण
विज्ञापन

नजीबाबाद। राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज नजीबाबाद और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज साहनपुर के निर्माण कार्य धीमी गति के चलते जल्द पूरा होने की संभावनाएं नहीं हैं।
राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का 4.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य नेत्र चिकित्सालय नजीबाबाद के निकट कराया जा रहा है। लगभग दो वर्ष पूर्व डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। केंद्रीय वित्त पोषित मल्टी सेक्टोरल योजना के अंतर्गत स्वीकृत डिग्री कॉलेज की शासन ने प्रथम दो किस्त जारी की गईं थी। लॉकडाउन से पहले निर्माण की गति काफी धीमी होने से डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

उधर नगर पंचायत साहनपुर के मोहल्ला फील्ड क्षेत्र में 3.15 करोड़ रुपए की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। कॉलेज निर्माण के लिए शासन ने प्रथम किस्त के रूप में करीब दो करोड़ रुपये अवमुक्त किया था। इंटर कॉलेज भवन निर्माण का कार्य लेंटर तक पूरा होने के बाद लगभग आठ माह से शासन से दूसरी किस्त के इंतजार में लटक गया। साहनपुर के पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने साहनपुर के बालिका इंटर कॉलेज भवन निर्माण की गति तेज करने शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भवन निर्माण शीघ्र पूरा कराने को कहा : चेयरपर्सन
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात ने बताया कि राजकीय डिग्री कॉलेज निर्माण की दूसरी किस्त 1.28 करोड़ रुपये जारी हुई थी। लॉकडाउन के दौरान निर्माण कार्य ठप रहा। लॉकडाउन के बाद ठेकेदार को पर्याप्त मजदूर न मिलने से भवन निर्माण गति धीमी है। ठेकेदार को निर्माण कार्य गति तेज करने और भवन निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

साहनपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निर्माणाधीन भवन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें