नजीबाबाद के सबलगढ़ क्षेत्र में गंगा चबूतरे का निर्माण करते मजदूर।
- फोटो : NAZIBABAD
गंगा आरती के लिए चबूतरे का निर्माण कराया
भागूवाला/नजीबाबाद। मुख्यमंत्री के गंगा यात्रा कार्यक्रम के लिए बुधवार को सबलगढ़ क्षेत्र में भूमि-पूजन और गंगा आरती के लिए चबूरते का निर्माण कराया गया।
भागूवाला क्षेत्र के गांव सबलगढ़ से चार किलोमीटर दूर जैनुद्दीन पीर बाबा स्थल के निकट उत्तराखंड से गंगा का उत्तर प्रदेश में प्रवेश हुआ है। 27 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा का शुभारंभ भूमि-पूजन और गंगा आरती से करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री का अभी संभावित कार्यक्रम है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी सीएम के कार्यक्रम को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। बुधवार को ग्राम प्रधान घसीटा सिंह, ग्राम पंचायत सचिव नीरज शर्मा, निर्माण विभाग के तकनीकी सहायक सुशील ने जैनुद्दीन पीर बाबा स्थल के निकट भूमि-पूजन और गंगा आरती के लिए गंगा चबूरते निर्माण कार्य शुरू किया है। गंगा चबूरते का निर्माण शुरू होने से क्षेत्रीय नागरिकों में सीएम कार्यक्रम को लेकर उत्साह ओर बढ़ गया है।