फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिसंबर तक पूरा सकेगा नजीबाबाद बाईपास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
- 598 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है नजीबाबाद बाईपास
विज्ञापन


- मेरठ से कोटद्वार या पौड़ी जाने के लिए नजीबाबाद के जाम से नहीं जूझना पड़ेगा




संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे का नजीबाबाद बाईपास चालू होने में अभी वक्त लगेगा। यूं तो 78 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। मगर, निर्माण इस साल के अंत में दिसंबर तक ही पूरा हो सकेगा। कोटद्वार जाने के लिए अभी छह महीना और नजीबाबाद के जाम से होकर निकलना पड़ेगा।



जिले का इकलौता शहर है नजीबाबाद, यहां से दो फोरलेन हाईवे होकर गुजर रहे हैं। हरिद्वार से काशीपुर और मेरठ-नजीबाबाद। दोनों ही फोरलेन हाईवे के बाईपास भी निर्माणाधीन हैं। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के लिए नजीबाबाद में 598 करोड़ रुपये की लागत से 10 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जा रहा है। जो कि जलालाबाद से शुरु होकर कोटद्वार रोड पर किसान सहकारी चीनी मिल तक बनेगा। यह बाईपास फोरलेन मार्ग नंगला पिथौरा, साहनपुर क्षेत्र से होता हुआ समीपुर रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र से गुजरकर किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद तक पहुंचेगा। नेशनल हाईवे प्राधिकरण का दावा है कि बाईपास का निर्माण 78 फीसदी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


दिसंबर तक काम पूरा कर सड़क को खोल दिया जाएगा। बाईपास के निर्माण में सड़क बनाने के लिए मिट्टी का आधार तैयार किया जा चुका है। इसके दो ओवरब्रिज के पिलर कैप तक तैयार हो चुके हैं, जिन पर स्लैब डाला जाना बाकी रह गया है। इस बाईपास के चालू होने से उत्तराखंड के पौड़ी जाने के लिए सफर आसान होगा। साथ ही नजीबाबाद के जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी।



- बाईपास में निर्माणाधीन हैं दो ओवरब्रिज



नजीबाबाद फोरलेन बाईपास में दो फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। पहला ओवरब्रिज काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के किलोमीटर 46 पर बन रहा है जबकि दूसरा ओवरब्रिज समीपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट बनाया जा रहा है।


- कोटद्वार मार्ग पर चौड़ीकरण को तैयार हो रहा आधार

पहले चरण में मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे को फोरलेन किया गया है। दूसरे चरण में बहसूमा से बिजनौर तक फोरलेन के लिए काम चालू हो चुका है। इसके साथ ही इस हाईवे पर नजीबाबाद बाईपास का प्रोजेक्ट अलग से बनाया गया था। वहीं आगे बढ़ते हुए नजीबाबाद से कोटद्वार तक भी हाईवे का चौड़ीकरण किया जाना है। जिसके लिए पेड़ काटकर सड़क निर्माण के लिए जमीन को समतल किया जा रहा है।
विज्ञापन




वर्जन : मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे को जोड़ने के लिए नजीबाबाद बाईपास पर तेजी से काम चल रहा है। नवंबर या दिसंबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल 78 प्रतिशत काम हो चुका है। - सरफराज उर रहमान, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें