फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक साल बाद फिर शुरू हुआ कड़ूला नदी के पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। लोनिवि की ओर से एक साल से हथाई शेख-बसेडा खुर्द मार्ग स्थित कड़ूला नदी के पुल का निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। तकनीकी खराबी के कारण कार्य बीच में रुक गया था। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि विभाग की ओर से फिर से बृहस्पतिवार से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुल का निर्माण शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मटौरा, भटियाना, बसेड़ा खुर्द, हथाई शेख, सरकथलमाधो, हकीमपुर नारायण आदि कई गांवों के किसानों विजय सिंह, राजेंद्र सिंह चौधरी, महेंद्र पाल सिंह, विशाल चौधरी, नेपाल सिंह, विजयपाल सिंह आदि ने बताया कि किसानों की मांग पर सरकार की ओर से पुल का निर्माण एक साल पहले शुरू किया गया था। पुल को तैयार कर उसके ऊपर लिंटर डाल दिया गया था लेकिन नदी में पानी के सोत उबलने के कारण पुल की एप्रोच तैयार नहीं हो पाई थी। जिस कारण अधिकारियों ने पुल का निर्माण बीच में रोक दिया था। हालांकि किसानों की मांग पर उन्होंने बीच में भी कई बार पुल तैयार करने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
किसानों के आने-जाने के लिए अधिकारियों ने वैकल्पिक रास्ता तैयार किया था, जिससे किसानों ने गन्ने के सीजन में चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति की। किसानों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर से काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि वर्षाकाल शुरू होने से पहले यह पुल पूरी तरह से तैयार होने के बाद चालू हो जाएगा। चालू हो जाने से लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि बरसात के दिनों में केवल रपटा बना होने के कारण लोगों को भारी दिक्कत होती थी। अधिक पानी आने के कारण यह रास्ता कई महीने तक के लिए बंद हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें