फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार और टाटा मैजिक की टक्कर में सिपाही की मौत

Wed, 21 Jun 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर में सड़क दुर्घटना में मरने वाले सिपाही सन्नी तोमर। (फाइल फोटो।)
विज्ञापन
मुरादाबाद के लिए खास
विज्ञापन

- चांदपुर-धनौरा मार्ग पर हुआ हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
- बबनपुरा का रहने वाला था सिपाही, छुट्टी पर आ रहा था घर
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। चांदपुर-धनौरा मार्ग पर कार और टाटा मैजिक की टक्कर में कार सवार सिपाही की मौत हो गई, जबकि मैजिक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको शिवसेना जिला प्रभारी ने गांव के लोगों की मदद से सीएचसी स्याऊ पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बबनपुरा निवासी सनी तोमर (27) पुत्र राजकुमार रामपुर में सिपाही के पद पर तैनात था। सात दिन की छुट्टी लेकर वह अपने घर आया था। सोमवार शाम वह कार से चांदपुर से बबनपुरा जा रहा था। चांदपुर-धनौरा रोड पर गांव बबनपुरा और बागड़पुर के बीच धनौरा की ओर से आ रही टाटा मैजिक और कार में टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक सिपाही सन्नी तोमर की मौत हो गई। टाटा मैजिक चालक जनपद आंबेडकर नगर निवासी शैलेश घायल हो गए। घायलों को शिवसेना जिला प्रभारी चौधरी वीर सिंह अपने साथी पुलकित शर्मा व राकेंद्र के साथ अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने सिपाही सन्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सन्नी के करीब तीन साल की बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें