फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों ने चकबंदी दफ्तरों में की तालाबंदी

Wed, 21 Jun 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बाद में संगठन ने उप जिलाधिकारी अतिरिक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 26 से फिर करेंगे आंदोलन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चकबंदी, बिजली एवं शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा नहरों में पानी छोड़ने आदि समस्याओं के निदान को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। आंदोलित किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी कार्यालय में तालाबंदी कर दी और धरना देकर बैठ गए। संगठन के युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मंगलवार को गन्ना समिति प्रांगण में मासिक पंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने बिजली, चकबंदी विभाग, बिलाई मिल का बकाया भुगतान अथवा गन्ना डायवर्ट किए जाने, नजीबाबाद शुगर मिल की क्षमता वृद्धि करने का मुद्दा उठाया। यहां अनेक किसान जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे, वहां अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शनकर चकबंदी कार्यालय सामने धरना देकर बैठ गए। सूचना के बाद भी अफसर न आने पर किसानों ने कर्मचारियाें को बाहर निकाल कर चकबंदी कार्यालय में तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, कलक्ट्रेट के सारे कार्यालयों में तालाबंदी करने की चेतावनी दी। भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने आरपार की लड़ाई लड़ने की घोषणा की। विद्युत विभाग के ईई अनिल कुमार पांडेय, पीएनबी बैंक के लीड बैंक अधिकारी, सिंचाई विभाग, डीसीओ आदि कलक्ट्रेट सभागार एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में हुई। कुछ अधिकारी न पहुंचने से किसान नाराज हो गए।
एडीएम किसानों के बीच पहुंचकर किसानों को यह आश्वासन दिया की सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को दो दिन का समय दिया जाए। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि 26 जून को बैठक होगी। अगर समाधान नहीं हुआ, तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


ये किसान रहे उपस्थित
जिला महासचिव नितेंद्र प्रधान, चौधरी बलराम सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, रामेंद्र सिंह, सरदार दर्शन सिंह फौजी, उत्तम सिंह, नदीम अहमद, मोहम्मद याकूब, कुलवीर सिंह, तेजवीर सिंह, अंकित कुमार, शंकर सिंह, लोकेंद्र सिंह, अजय कुमार, दुष्यंत कुमार राणा, अरविंद कुमार राजपूत पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें