फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चकबंदी लेखपाल ने मालगाड़ी के आगे लेटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। चकबंदी विभाग नजीबाबाद में कार्यरत लेखपाल महेंद्र रावत ने मालगाड़ी के आगे लेटकर जान दे दी। नजीबाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म एक के सामने लूप लाइन में मालगाड़ी के चलते ही लेखपाल ट्रेन के आगे लेट गया और उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई।
विज्ञापन

कोटद्वार का बालासोड़ में निवासी 36 वर्षीय महेंद्र रावत नजीबाबाद तहसील में चकबंदी विभाग में लेखपाल पद पर कार्यरत था। मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे नजीबाबाद स्टेशन पर लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी जैसे ही मुरादाबाद दिशा की ओर चली तभी लेखपाल अचानक ट्रेन के आगे लेट गया और उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। जीआरपी ने शव अपने कब्जे में लेकर बिजनौर भेज दिया। मृतक के पास से मिला मोबाइल लॉक होने पर पहचान में देर लगी। जीआरपी द्वारा फोटो वायरल करने पर मृतक की पहचान चकबंदी में कार्यरत कोटद्वार निवासी चकबंदी लेखपाल महेंद्र रावत के रूप में हुई।
चकबंदी विभाग में कार्यरत कर्मचारी बाबर, विक्रम, मृतक के संबंधियों जगमोहन, कुलदीप रावत आदि ने जीआरपी पहुंचकर जानकारी हासिल की।
आर्थिक रूप से परेशान था
मृतक के संबंधियों और विभागीय कर्मचारियों ने पिछले कुछ समय से उसके आर्थिक रूप से परेशान होने की जानकारी दी। संबंधियों और विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि महेंद्र रावत काफी समय से कोटद्वार में किराए पर रह रहा था। कोटद्वार से ही वह रोजाना कार्यालय आता था। कर्मचारियों ने दबी जबान में बताया कि वह कुछ समय से कर्ज के करण तनाव में था। कुछ समय पहले उसने अपना निजी मकान भी बेच दिया। फिलहाल उसकी पत्नी और दो बच्चे भी उसके साथ नहीं रहते थे। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा विभागीय कर्मचारियों को उसके ट्रेन की चपेट में आने से मौत की खबर मिली थी। तभी स्टाफ कर्मचारियों ने स्टेशन जाकर घटना की जानकारी की। उन्होंने बताया कि तत्काल परिजनों को सूचना दी गई। विवेचना अधिकारी विपिन कुमार ने बताया लेखपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जीआरपी थाने को उसके ट्रेन से रन ओवर होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें