जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का अंतिम दिवस जल संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। स्वयंसेविकाओं ने गांव खैरूल्लापुर के ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
गांव खैरुल्लापुर में सोमवार को आयोजित एनएसएस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह, निवर्तमान प्रधान, नरसिंह कुशवाह, महाविद्यालय निदेशक डा. केसी मठपाल, प्राचार्या दीप्ति गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी डा. रत्ना गर्ग ने किया। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने ग्रामीणों और स्वयंसेविकाओं को जल संरक्षण के विषय में बताया। उन्होंने शिविर में स्वयंसेविकाओं को मिशन शक्ति के बारे बताया। शिविर में स्वयंसेविका खुशी, उदिता, प्रियंका, लक्ष्मी, अंजली, दीपिका, स्वाति, अनामिका, सलोनी, नीतू, मानसी गिरी, पल्लवी, महराज ने प्रतिभाग किया।