फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल की रोजाना बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंप कीमत कम कराने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम कम होने के बाद भी केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। लॉकडाउन की वजह से लोगों के कारोबार बर्बाद हो चुके हैं और ऊपर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर सितम बरपा रही है। इसके बाद कांग्रेसी नारेेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व में रिक्शा चलाकर कलक्ट्रेट पहुुंचे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया गया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम रमाकांत पांडेय को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि तेल की कीमतों में वृद्धि होने से किसानों और व्यापारियों की कमर टूट गई है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, मुबश्शिर जमां खां, नजाकत अलवी, विक्रम सिंह, मीनू गोयल, पूर्व विधायक सतीश गौतम, हुमायूं बेग, पूर्व मंत्री ओमवती, नीरज चौधरी, अरशद प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें