कांग्रेसियों ने बेरोजगारी के खिलाफ किया प्रदर्शन
नजीबाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर कांग्रेसियों ने बुधवार रात मोमबत्ती जलाकर देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमजद सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुगलूशाह में मोमबत्ती जलाकर देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान अमजद सिद्दीकी, अलताफ रजा, नईम अख्तर, एहसान शेख, लवी सैफी, सय्यद उबैद मौजूद रहे। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एम अकरम खां के नेतृत्व में राकेश शर्मा, अभिनव अग्रवाल, शारिब अंसारी ने मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। जलालाबाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नजम खां, वरिष्ठ कांग्रेसी अनीस विशाल, सुखचैन लाल, ओपी चोपड़ा, सिराजुद्दीन खां, सलाउद्दीन सैफी, शरीफ अहमद, इमरान सैफी, एमएच जैदी ने कैंडल जलाकर सरकार की आर्थिक नीतियों और बेरोजगारी के प्रति उदासीनता का विरोध किया।