फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज
विज्ञापन

बिजनौर। नामांकन पत्रों की जांच के बाद खामी मिलने पर बिजनौर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। तीन विधानसभा के छह उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त किए गए हैं। इनके नामांकन खारिज होने के बाद अब आठ विधानसभाओं में उम्मीदवारों की संख्या 99 रह गई है।
शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी नियमों के तहत नामांकन पत्रों को बारीकी से जांचा गया। जिसके बाद छह नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। इनमें बढ़ापुर विधानसभा से तीन नामांकनपत्र खारिज हुए हैं। नगीना से एक और बिजनौर से दो उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन

बिजनौर सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार अकबरी का भी नामांकन खारिज हो गया है। वहीं बढ़ापुर सीट पर शिवसेना उम्मीदवार का नामांकन भी निरस्त हुआ। तीन निर्दलियों के नामांकन भी जांच में खरे नहीं उतर पाए। बता दें कि आठ विधानसभा क्षेत्रों में 105 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। छह निरस्त होने के बाद अब 99 उम्मीदवार ही मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

हिंसा में मरे सुलेमान की मां को बनाया था प्रत्याशी
बिजनौर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी अकबरी बेगम को नामांकन निरस्त हुआ है। अकबरी बेगम के बेटे सुलेमान की सीएए के विरोध में हुए बवाल के दौरान मौत हो गई थी। नहटौर हिंसा में मरे सुलेमान की मां को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था।
इनके नामांकन हुए निरस्त
विधानसभा उम्मीदवार पार्टी
नगीना रॉकी रानी निर्दलीय
बढ़ापुर अजय कुमार निर्दलीय
बढ़ापुर दानवती शिवसेना
बढ़ापुर बुनेश कुमार गौतम निर्दलीय
बिजनौर अकबरी कांग्रेस
बिजनौर गामेंद्र सिंह आपकी अपनी पार्टी पीपल्स
विधानसभावार उम्मीदवारों की संख्या
नजीबाबाद 14
नगीना 13
बढ़ापुर 16
धामपुर 8
नहटौर 11
बिजनौर 15
चांदपुर 11
नुरपुर 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें