फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में बन रहे गांव, बढ़ा संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉटस्पॉट बन रहे गांव, बढ़ा संक्रमण का खतरा
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण के दौरान सुरक्षित माने जा रहे गांव प्रवासियों के आने के बाद हॉटस्पॉट में तब्दील होते जा रहे हैं। जिले में अब तक संक्रमित निकले कुल 104 लोगों में से आधे से भी ज्यादा गांवों के रहने वाले हैं। हालांकि इनमें से काफी लोग स्वस्थ भी हो चुुुके हैं। जिले में संक्रमित पाए गए सभी व्यक्ति गैर प्रांत या गैर जिलों से आए हैं। इससे अब तक सुरक्षित माने जा रहे गांवों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
शुरुआत में गांवों में कोरोना के मामले नहीं थे। लेकिन वर्तमान में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज गांवों के ही रहने वाले हैं। जिले में 13 अप्रैल को सबसे पहला केस स्योहारा क्षेत्र के गांव मेवा नवादा में पाया गया था। यह युवक गांव में दूध बेचने का काम करता था और अपने साथियों के साथ दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन मरकज में हुए जलसे में शामिल होकर लौटा था। इसके बाद आए दिन जनपद में नए केस मिलते रहे और अब कोराना संक्रमित मरीजों की संख्या 104 हो गई है, जबकि एक्टिव पॉजिटिव केस 42 हो गए हैं। पहले जमाती और अब मुंबई से आने वाले प्रवासी मजदूर कोरोना के वाहक बन रहे हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक 40 हॉटस्पॉट इलाके घोषित किए जा चुके हैं। यहां के मरीज ठीक होने और इनकी निर्धारित समयावधि पूरी होने पर इनमें से 12 इलाके इस दायरे से बाहर आ गए हैं। वर्तमान में 28 हॉटस्पॉट हैं। इनमें से 20 इलाके गांवों के हैं। उन्होंने बताया कि जब से मुंबई से प्रवासी मजदूरों ने जिले में आना शुरू किया है, तब से आए दिन कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव सभी मरीज मुंबई से आए प्रवासी हैं और मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के हॉटस्पॉट
गांव मंडावली, जटपुरा बौंडा, भागूवाला, हर्सवाड़ा, जीवन सराय, कमरुद्दीननगर, हीमपुर पछातपुरा, पपसरा, पावटी, पखनपुर, कोटकादर, सबलपुर बीतरा, मेवा नवादा आदि।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों के हॉट स्पॉट
नजीबाबाद के मोहल्ला रम्पुरा, नुरपुर के मोहल्ला ब्रह्मपुर, चांदपुर का कायस्थान, शाहचंदन, चाहसंग, काजीजादगान, पतियापाड़ा, बिजनौर का मोहल्ला चाहशीरी, मंडावर का मोहल्ला ब्रह्मनान आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें