फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदभराई एवं अन्नप्रासन की रस्म कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदभराई एवं अन्नप्रासन की रस्म कराई
विज्ञापन

बिजनौर, नूरपुर। पोषण अभियान के तहत ब्लॉक में पोषण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गोदभराई एवं अन्नप्रासन की रस्म कराई गई। सभी को पोष्रूाण की शपथ दिलाई गई।
शुक्रवार को आईसीडीएस विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म के अतिरिक्त दो बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार किया गया। एसडीएम ने सभी को पोषण की शपथ दिलाई। राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने सरकार की योजनाओं को फलीभूत करने एवं बच्चों के पोषक तत्वों का ध्यान रखने को कहा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम चांदपुर घनश्याम वर्मा तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने कहा कि कुपोषण से बचाने के लिए सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री अपने क्षेत्र में कुपोषित बच्चों एवं महिलाओं को खोजकर उन्हें सही सलाह देकर पोषित करने का काम करें। उपजिलाधिकारी घनश्यान वर्मा ने सभी को स्वास्थ्य एवं पोषण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गर्भवती महिलाओं रीना, पूजा, ज्योति, पूनम, जोनी की गोदभराई के अलावा गौरांश त्यागी एवं मोहम्मद सयान के छह माह पूर्ण होने पर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम आयोजक बाल विकास परियोजना अधिकारी शारदा रानी, एडीओ आइएसबी बृजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें