बिजनौर के कृष्णा कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत संस्थान
- फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खो-खो पुरुष वर्ग में कंप्यूटर साइंस की टीम विजेता रही।
मंगलवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता में वाॅलीबाल में पांच टीम, खो-खो में छह टीम व कबड्डी में चार टीमों ने भाग लिया। कैरम में 28 टीम व खो-खो महिला वर्ग की दो टीमों ने प्रतिभाग किया। शॉट-पुट में 15 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वाॅलीबाल महिला वर्ग में भी फार्मेसी विजयी रही। कैरम पुरुष वर्ग में विधि विभाग के आशीष कुमार व संदीप कुमार व महिला वर्ग में शिक्षा विभाग की तरन्नुम व गौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में फार्मेसीो ने कंप्यूटर साइंस को हराया। खो-खो महिला वर्ग में होम साइंस विभाग की टीम विजयी रही। वाॅलीबल में फार्मेसी ने कॉमर्स विभाग को हराया। शाॅट-पुट में फार्मेसी विभाग विजयी रहा। सभी विजेताओं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज चेयरमैन मनोज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ परवेज अहमद, संजीव कुमार व कोच विशाल विक्रम सिंह, रेफरी सुनील कुमार, विपिन कुमार शर्मा उपस्थित रहे।