फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर मिलेगा फसलों का संपूर्ण डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक क्लिक पर मिलेगा फसलों का संपूर्ण डाटा
विज्ञापन

धामपुर। अब एक क्लिक करने पर फसलों (रबी, खरीफ व जायद) का संपूर्ण डाटा आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार के आदेश पर राजस्व विभाग की ओर से खसरा फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। धामपुर तहसील क्षेत्र में 905 गांवों के करीब तीन लाख प्लाटों का खसरा फीडिंग का कार्य होना है। 31 जुलाई तक हर हाल में फीडिंग का यह कार्य पूरा करना है।
नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों सरकार के आदेश पर तहसीलों में राजस्व विभाग की ओर से खसरा फीडिंग के कार्य को किया जा रहा है। इस कार्य की शुरूआत दो माह पहले हो चुकी है। खसरा फीडिंग होने के बाद प्रत्येक व्यक्ति को एक क्लिक कर रबी, खरीफ और जायद की फसलों का डाटा अवलोकन करने में देरी नहीं होगी। कंप्यूटर पर आसानी से पता लग जाएगा कि प्रदेश के किस क्षेत्र में किसानों की ओर से कौन फसलों को ज्यादा उगाया गया है। उसकी औसत उपज क्या है। संबंधित फसल का कितना उत्पादन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर तहसील क्षेत्र में कुल 905 गांव हैं। इन गांवों में तीन लाख प्लाट हैं। इनमें से 2,51,383 प्लाटों की प्रविष्टी फीड होनी है। किसानों की ओर से 2,49,884 प्लाटों में खरीफ की फसल की बुवाई की है। जिसके सापेक्ष अभी तक 25,273 प्लाटों (गाटा) की फीडिंग का काम हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें