फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य, सुरक्षा दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य, सुरक्षा दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

नहटौर। ऑक्सफोर्ड पब्लिक सी से स्कूल में आयोजित ऑनलाइन वाद - विवाद/भाषण प्रतियोगिता में कक्षा एक से कक्षा छह तक के छात्रों ने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर अपने-अपने विचार विडियो रिकॉर्डिंग के द्वारा व्यक्त किए।
विज्ञापन

ऑनलाइन हुई प्रतियोगिता में छात्रों ने कोरोना काल में होने वाली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता स्वास्थ्य व उसकी सुरक्षा की महत्ता को दर्शाते हुए अपने विचार अध्यापकों को भेजे। निर्णय स्कूल प्रबंध निदेशिका लीना सिंघल ने किया। कक्षा एक से जुहैब, अन्नया, वर्णित प्रताप सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान, कक्षा दो से अर्थव, आरव, मनित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय, कक्षा तीन से प्राप्ति, उनेजा, इनाया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान, कक्षा चार से यशवर्धन, रीतिका शरण, दिव्यांश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान, कक्षा पांच से उत्कर्ष, मानवी व गतिक शरण क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान तथा कक्षा छह से शहरिश, वंशिका चौधरी व समरप्रीत कौर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जूनियर विंग कोआर्डिनेटर तब्बसुम जैदी का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य रंजन त्यागी ने सभी को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें