फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने पुस्तक दान अभियान को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर ने पुस्तक दान अभियान को सराहा
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायतों में शुरू हुए पुस्तक दान के अनूठे अभियान को मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार ने सराहा। मंडल के सभी ब्लॉकों में पुस्तक दान अभियान शुरू करने को कहा गया है। साथ ही लाइब्रेरी में समानता, एकता, तर्क व विश्लेषण प्रवृत्ति विकसित करने वाली तथा कल्पना शक्ति को पंख देने वाली किताब उपलब्ध कराए जाने को कहा है।
जिले की पंचायतों में लाइब्रेरी स्थापित हो रही है। डीएम उमेश मिश्रा ने मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की पंचायत मौजमपुर सुजान से दो मई को शुरुआत की। प्रथम चरण में 240 पंचायत अधिग्रहीत है। लाइब्रेरी का संचालन पंचायतों के जिम्मे हैं। पंचायत आर्थिक स्थिति के अनुरूप पुस्तक मैगजीन उपलब्ध करा रही है। एक माह में ही लाइब्रेरियों में किताबों की मांग बढ़ गई है। पंचायतों ने लाइब्रेरी में किताबों की संख्या बढ़ाने के लिए पुस्तक दान अभियान शुरू किया है। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार ने बिजनौर प्रशासन के इस अनूठे प्रयास की प्रशंसा की है। दान में पुरानी ही नहीं बल्कि नई किताब भी देने को कहा है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा अभियान में दिलचस्पी ले रहे हैं। सीडीओ केपी सिंह के निर्देशन में अभियान की व्यापक रूपरेखा तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने किया ये ट्वीट
बिजनौर ने लाइब्रेरी स्थापना में इनीसिएटिव लिया है। किताब दान करिए। किताब पढ़ने के लिए हैं, आलमारी में बंद करने के लिए नहीं हैं। किताब धूल की सेना के तले खामोशी से पड़े रहने के लिए नहीं हैं। पाठ्य पुस्तकों के अतिरिक्त ऐसी पुस्तकें भी लाइब्रेरी का हिस्सा होना चाहिए जो समानता, एकता, स्वतंत्रता, सामाजिक संरचना, मूलभूत समस्याओं से अवगत कराएं। तर्क तथा विश्लेषण प्रवृत्ति विकसित करें। कहानियों की ऐसी किताबें हो, जो हमें आइना दिखाती हैं। कल्पना शक्ति को पंख देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें