बिजनौर। रक्तदान महादान है। आप भी सहयोग कर महादानी बनें। बदलते समय के साथ ही लोगों में रक्तदान को लेकर जागरुकता भी बढ़ रही है। जिले में भी धीरे-धीरे स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों की संख्या बढ़ी है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेडिकल अस्पताल में एक अक्तूबर को सुबह नौ बजे रक्तदान शिविर लगेगा।
मेडिकल अस्पताल के रक्त केंद्र से मिले आंकड़ों के अनुसार, साल 2006 में 517 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं, 2007 में 566 लोगों, 2008 में 690 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा साल 2009 में 1366 लोगों ने, साल 2022 में 1350, साल 2023 में 1250 लोगों और 2024 में करीब 1280 अपनी इच्छा से रक्तदान किया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों में रक्तदान को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। अब लोग जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य उत्सवों पर रक्तदान कर रहे हैं। शिविर में लोग रक्तदान करने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। चिकित्सक भी रक्तदान करने की सलाह दे रहे हैं। रक्तदान करने से कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
राजकुमार गुप्ता ने 50 से ज्यादा बार किया रक्तदान
ब्लड बैंक के अधिकारियों ने बताया कि राजकुमार गुप्ता ने 50 से ज्यादा बार रक्तदान किया है। इसके साथ ही टीकम सिंह सेंगर और शशि सेंगर ने 30-30 से ज्यादा बार रक्तदान किया। चांदपुर निवासी वसीम अहमद ने 20 बार रक्तदान किया। वहीं डॉ. हरिश राजपूत अब तक 16 बार रक्तदान कर चुके हैं।
-
रक्तदान करने के फायदे-
- दिल की बीमारी का कम होना
-रक्तचाप, शुगर का खतरा कम होना
- रक्त की सभी जांचें निशुल्क होना
-नई रक्तकणिकाओं के बनने से शरीर में नई ऊर्जा बने रहना
रक्तदान से पहले ये भी जानिए-
-तीन महीने के अंतराल पर ही करें रक्तदान
-एक बार में लिया जाता है 350 मिलीग्राम खून
-एक यूनिट ब्लड से मिलता है प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी और क्रायो
वर्जन::
मेडिकल अस्पताल में आज रक्तदान शिविर लग रहा है। सभी लोग बाढ़-चढ़कर रक्तदान करें। रक्तदान करने से थैलेसीमिया से ग्रसित मरीजों की काफी मदद होगी। साथ ही रक्तदान लोगों के लिए जीवन रक्षक का काम करता है।
.... डॉ. संजय शंकर, वरिष्ठ परामर्शदाता, मेडिकल अस्पताल