फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ मौसम में बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा के साथ मौसम में बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

बिजनौर। एक माह से कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इस कारण भारी ठिठुरन बनी रही। हवा के साथ ठिठुरन बढ़ रही है। दोपहर करीब 12 बजे सूरज निकला तो लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिली। करीब तीन घंटे की धूप के बाद फिर से ठंडी हवा चली। इससे ठंड में और इजाफा हो गया। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश से गलन भरी ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोहरा और पाला एक साथ पड़ने से मौसम सर्द रहा। ठंड से बचने के लिए लोग तरह तरह के उपाय कर रहे हैं। इसके बाद भी गलन भरी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कोहरा बरकरार रहा। दोपहर करीब 12 बजे धूप निकली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। करीब तीन घंटे की धूप के बाद सूरज फिर से बादलों में छिप गया। इसके बाद सर्द हवा चलने लगी। रविवार से ही चल रही सर्द हवा अगले दिन तक बरकरार रही। हाड़ कंपा देने वाली इस सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 100 प्रतिशत रही, जबकि दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकलने से यह घटकर 81 फीसदी पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें