फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटीय गांव वालों को मिली थोड़ी राहत

Mon, 15 Aug 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में  गंगा और मालन का जलस्तर कम होने से तटीय गांव वालों को राहत मिली है। गांव ब्रह्मपुरी में भरा गंगा का पानी कम हो गया है। रावली के रपटे पर भी पानी कम हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। गांव ब्रह्मपुरी में दो से तीन फीट तक पानी भर गया था। 
रावली के रपटे पर भी एक से डेढ़ फीट तक पानी चल रहा था। शनिवार सुबह गंगा का जलस्तर घट गया। गांव ब्रह्मपुरी में अब केवल एक फीट तक पानी रह गया है। 
गांव रावली के रपटे पर भी बहुत कम पानी उतर रहा है। जलस्तर घटने से गांव वालों को राहत मिली है। गांव कुंदनपुर के पास गांव वालों द्वारा क्षतिग्रस्त स्टड हटाए जाने से गंगा की धारा सीधी होने से कटान रुक गया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन डा.आरके शर्मा के मुताबिक कुंदनपुर के पास तटबंध बनाने का काम जोरों से चल रहा है। दो से तीन दिन में तटबंध बनाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बनने से कुंदनपुर के गांव वालों को बहुत फायदा होगा। मध्य गंगा बैराज के एक्सईएन एसएस गिरि के अनुसार गंगा में इस समय 99 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें