फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर लगेगा कोच गाइडेंस सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन नजीबाबाद पर यात्रियों को अपना कोच ढूंढने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर जल्द ही कोच गाइडेंस सिस्टम प्रणाली लगाई जाएगी। आदर्शनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम प्रणाली लगाने की मांग की थी। मनोज शर्मा का कहना था कि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन उत्तराखंड का प्रवेश द्वार है। हजारों यात्री रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में सफर करते हैं। वर्तमान में ट्रेन आने से पहले पैसेंजर इधर-उधर भटकते रहते हैं। यात्री कभी किसी कर्मचारी से तो कभी पूछताछ कार्यालय में कोच संबंधी जानकारी जुटाते हैं। जानकारी नहीं मिलने पर यात्रियों को आरक्षित कोच खोजने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

इसी परिप्रेक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय मुरादाबाद में तैनात सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के सीनियर डीएसटीई अक्षय कुमार ने बताया कि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत विकास के लिए चुना गया है। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत कोच गाइडेंस सिस्टम का कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें