नजीबाबाद में रात्रि कर्फ्यू का पालन कराते सीओ गजेंद्र पाल सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। सीओ ने रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को जमकर हड़काया और कपड़ों का रेडिमेड प्रतिष्ठान खुला मिलने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की रात गश्त कर एनाउंस्मेंट के जरिए दो दिन के लिए कर्फ्यू लगने की घोषणा की। रात आठ बजे के बाद सीओ ने कई दुकान स्वामियों को प्रतिष्ठान बंद करने के निर्देश दिए।
मोहल्ला मुगलूशाह में रेडिमेड कपड़ों का प्रतिष्ठान खुले पाए जाने पर कोविड-19 गाइड लाइन उल्लंघन की धारा के अंतर्गत कोरोबारी शाहरुख और लईक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ ने चेतावनी दी कि यदि नजीबाबाद, किरतपुर, मंडावली, नांगलसोती क्षेत्र में सोमवार की प्रात: तक कोई भी प्रतिष्ठान खुला पाया जाता है तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों और नागरिकों से मास्क न लगाने पर भी आर्थिक दंड झेलने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी।