फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने रवाना की पल्स पोलियो जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने रवाना की पल्स पोलियो जागरूकता रैली
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान के लिए जिला मुख्यालय पर सीएमओ कार्यालय से पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय परिसर से शुरू हुई रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार यादव एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी एवं रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। बैनर, झंडियों और स्लोगन लिखी तख्तियों से सुसज्जित रिक्शाओं के माध्यम से जिला मुख्यालय पर पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली प्रदर्शनी चौक, जजी चौक, महाराणा प्रताप चौक, नगर पालिका चौक, डाकघर चौक, रोडवेज चौराहा से होते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर आकर संपन्न हुई। सीएमओ विजय कुमार यादव ने कहा कि वैसे तो भारत पोलिया मुक्त है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर शासन की ओर से समय समय पर पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को जिले में सभी बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, डा. एस.के. निगम, डा. पीआर नायर, डा. शैलेश जैन, डा. देवीदास, डा. ईशा गोयल, प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, नितिन गौड, शुभम शर्मा, अंकित सैनी, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें