फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ और नोडल अधिकारी ने किया दोनों गांवों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने टीम के साथ किया गांवों का निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। धामपुर तहसील क्षेत्र के तीन लोगों के कोरोना संक्रमित निकलने पर सीएमओ और नोडल अधिकारी ने अपनी टीम के साथ गांव मिर्जापुर और किवाड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान संक्रमित मरीजों के परिजनों को होम क्वारंटीन कराया गया। साथ ही सभी ग्रामवासियों से अपने घरों में ही रहने की अपील की गई और दोनों गांवों को सैनिटाइज कराकर 21 दिनों के लिए सील कर दिया गया। शुक्रवार को जिले में कुल 143 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से गांव मिर्जापुर के पति-पत्नी और ग्राम किवाड़ के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। धामपुर तहसील क्षेत्र के दो गांव में तीन लोगों के संक्रमित निकलने पर सीएमओ डॉक्टर विजय कुमार यादव और कोरोना के नोडल अधिकारी डॉक्टर पीआर नायर अपनी टीम के साथ गांव मिर्जापुर और इसके बाद गांव किवाड़ में पहुंचे। सीएमआ ने बताया कि दंपति के दो छोटे बच्चे हैं, उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर करते हुए पति-पत्नी तथा दूसरे गांव के संक्रमित व्यक ्ति को उपचार के लिए मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल भिजवाया गया। साथ ही इन तीनों के अन्य परिजनों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई। साथ ही सभी ग्रामवासियों से 21 दिन तक अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है्, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन

पत्रकार दिनेश राणा की माता का निधन
शेरकोट। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश राणा की 80 वर्षीय माता सीता देवी का शुक्रवार की सुबह अचानक निधन हो गया। नगर के पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। खो बैराज पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। डा. शाहनवाज, अबरार अहमद, अनीस अहमद, एस भारती, इंतेजार अहमद, विजय वर्मा, राजवीर गहलौत, संजय गहलौत, विपिन कर्णवाल आदि शमिल रहे।
विज्ञापन

अनुज कुमार शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें