फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक में 13 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण, 57 का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने किया 13 शौचालयों का लोकार्पण, 57 का शिलान्यास
विज्ञापन

धामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ब्लाक क्षेत्र की 13 ग्राम सभाओं में बने सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया। 57 ग्राम सभाओं में शिलान्यास किया। क्षेत्र में 12 पंचायत घरों में निर्माण के लिए भी शिलान्यास किया गया है। जबकि अन्य आठ ग्राम सभाओं में पंचायत घर के निर्माण के लिए जमीन नहीं है। पांच ग्राम सभाओं में जमीन को लेकर विवाद बना होने से निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से सामुदायिक शौचालय और पंचायत घरों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। धामपुर ब्लाक में मुख्यमंत्री ने बेरखेड़ा टांडा, जमालपुर, बालकिशनपुर, बादशाहपुर, मोहम्मद अलीपुर लालमन, सरकथल साहनी, अलादीनपुर भोगी, नवादा सैदपुरपुर जलाल, फतेहपुर जमाल, नंगली लाडन, हसनपुर पालकी में बने सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण किया। जबकि ग्राम सभा सुहागपुर, मिर्जापुर, नाथाडोई, साहनपुर उत्तमचंद, नंगलानत्था, नूरपुरछीपरी, औरंग शाहपुर बनवारी, शेखपुरा भावड़ा, मोहम्मदपुर सादा, अहमदपुर जलाल, जमालपुर आलम, टपरोला, बुआपुर नत्थू, हरियाणा, नसीरपुर बनवारी, अजीतपुर दासी, दौलतपुर सुक्खा, इब्राहिमपुर नारायण, चकराजमल, चक मोहम्मदनगर, सादुल्लपुरखानपुर, उदयचंद, सलावा, लतीफपुर, मुस्तफाबाद, नवादा, मोहम्मदपुर सुल्तान, पूरनपुर, नंगला नैंसी, धामपुर हुसैनपुर, उमरपुर, औरंगशाहपुर, नवादा केशो, मुकरपुरी, रसूलपुर, मोहम्मदअली, अलादीनपुर, नंगलागन्ना, हुसैनपुर हमीद, कोपा, सलेम सराय, नंगलाभज्जा, तीबड़ी, पीपलसाना, बसेरा नारायण, नुरुल्लाशाहपुर चीमा, जलालाबाद, मानपुर शिवपुरी, बसंतपुर, ठाटजट, हाफिजाबाद, आजमपुर, किशनपुर, जैतरा में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया है। खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को जिला क्षेत्र के ग्राम 12 ग्रामसभा में पंचायतघरों के निर्माण शिलान्यास किया है। डबाकरा हाल में संपन्न हुए कार्यक्रम में विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें