छाये रहे बादल, शीत लहर ने मौसम किया ठंडा
बिजनौर। मंगलवार को दिन भर बादल छाने और शीतलहर चलने से मौसम में ठंडक बनी रही। एक दो दिन में बारिश होने के आसार हैं। बारिश होती है तो यह फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
सोमवार को आसमान पूरी तरह साफ होने की वजह से मौसम गुनगुना था, लेकिन मंगलवार को पूरा दिन बादल छाए रहे। सूरज भी थोड़ी देर के लिए ही दिखाई दिया। सूरज के बादलों में छिपा रहने और हवा के झोंकों ने मौसम सर्द कर दिया। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। चौराहों पर दुकानदार और रिक्शा चालक अलाव से गर्मी लेते दिखाई दिए। किसानों ने जिले में अब गेहूं की बुआई लगभग खत्म कर दी है। अब अगर बारिश हो जाती है तो यह फसलों को फायदा पहुंचाएगी। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि जिले में एक दो दिन में बारिश होने के आसार हैं। संवाद
बिजनौर में ठंड में स्कूटी से जाती महिला।- फोटो : BIJNOR