फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के शहीदों के सम्मान में बंद रहे बाजार

Sun, 17 Feb 2019 12:01 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
आतंकी घटना के विरोध में बिजनौर में बंद पड़ा बाजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  पुलवामा में सैनिकों पर हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ जिलेवासियों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। सभी आतंकवादियों को अब आखिरी सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को भी कई जगह पर पाकिस्तान के पुतले फूंके गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर बाजार बंद रहा। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर खुली दुकानों को भी बंद कराया। वर्धमान कॉलेज में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर रुकवा दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को जिले में बाजार बंद का आह्वान किया था। शनिवार को इसका असर भी दिखाई दिया। अधिकतर बाजार बंद रहा। अनाज बाजार, मुख्य बाजार, सिविल लाइन आदि के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ताले लटके रहे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बाजार में आ गए। कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। कार्यकर्ताओं को कुछ दुकानें खुलने के बारे में पता चला तो वे वहां पहुंच गए, जहां भी दुकानें खुलने की सूचना मिलती, दुकान बंद करा दी जाती। बाजार बंद होने के बाद भी व्यापारी घर में नहीं रुके बल्कि बाजार में आए। हर तरफ आतंकी घटना से जुड़ी चर्चा ही रही। सभी कह रहे थे कि अब पाकिस्तान व आतंकवादियों को आखिरी सबक सिखाना होगा। सबक ऐसा होगा कि पाकिस्तान का आतंकवाद ही खत्म हो जाएगा। दुनिया का कोई भी देश व आतंकवादी भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत न कर सकें। बाजार में दिनभर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता घूमते रहे।
इस बीच वर्धमान कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने की सूचना मिली तो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर हंगामा किया। कहा कि पूरा देश शहीदों को याद कर रहा है और वर्धमान कॉलेज में नृत्य कार्यक्रम चल रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखकर कॉलेज प्रशासन बैकफुट पर आ गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद कर दिया गया। केवल मेधावी विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका चौक पर शहीदों के फोटो लगाकर श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू युवा वाहिनी, शिव सेना कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संयोजक मोहित राजपूत ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी करतूत का करारा जवाब मिलना चाहिए। देश में छिपे गद्दारों को ढूंढकर फांसी कर सजा देनी चाहिए। इस दौरान अमरीश, हनी, भाजपा नेता सौरभ सिंघल, मानव सचदेवा, अमित शर्मा, युवराज त्यागी, मनी चौधरी, आर्यन, अंतरिक्ष कौशिक, अंकुश, कौशल, संकित त्यागी, दीपक, रवि आदि मौजूद रहे।

पैगाम-ए-अमन कमेटी के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
पैगाम-ए-अमन कमेटी के बैनर तले मदरसा जामियतुल कुरान वस्सुन्नह अल खय्यरियह में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की गई। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। केंद्र सरकार से हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। कमेटी संरक्षक मौलाना डा.फुरकान मेहरबान अली अल कासमी व पैगाम ए कमेटी के अध्यक्ष शहबाज अंसारी ने हमले को पाकिस्तान का नापाक व कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का सहारा लेकर हमारे जवानों को धोखे से मारता है। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वह कम है। मदरसे के छात्रों ने मांग की कि अब पाकिस्तान को माफ नहीं करना चाहिए। पाकिस्तान के सभी आतंकवादियों को मौत के घाट उतारकर पूरी दुनिया को संदेश देना चाहिए कि आज हिंदुस्तान किसी से कम नहीं है। कहा कि देश के लिए उन्हें खून का एक एक कतरा भी देना पड़ा तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान मौलाना शाहनवाज, मौलाना अंजर, मौलारा मेराज, तय्यब अली, हसन चौधरी, अब्दुल समद आजाद, मास्टर महमूद, मौलाना मोहम्मद, मौलाना रिजवान नदवी, कारी फैसल, मौलाना रियाज, मौलाना शौकिन मौजूद रहे।

व्यापार संघ ने पाक के खिलाफ की नारेबाजी
नीलकमल व्यापार संघ ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। राजेंद्र गौतम, प्रेमसागर शर्मा, नवनीत चौधरी, डा.विकास त्यागी, विशाल अग्रवाल, संजय हरित, अंकुर जैन, संजय सैनी आदि ने कहा कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। अनाज एवं किराना व्यापार संघ की बैठक में अध्यक्ष सुशील जिंदल ने कहा कि अब देश को आतंकवाद से मुक्ति चाहिए। भारतीय सेना पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा दे। आजाद किसान यूनियन की बैठक में हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि शहीद सैनिक किसानों के ही बेटे थे। किसान परिवारों को यह अपूरणीय क्षति पहुंची है। कहा कि यूनियन सभी शहीद परिवारों के साथ है। बैठक में प्रदेश संयोजक महेंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, संजीव, हाजी शकील, सतेंद्र, शीशराम सिंह, मूला सिंह, गिरिराज सिंह आदि मौजूद रहे।

व्यापारियों ने रखा बाजार बंद
मंडावर/चंदक। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष उज्ज्वल चौधरी, नीरज राजपूत, गौरव राजपूत, अंशुल गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं चंदक में शहीदों पर हमले के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। मुख्य चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। शोकसभा में समर सिंह पहलवान, राजेंद्र सिंह, डा.हरीश, वेद प्रकाश, कैलाश, संजय राजपूत, तपराज, मदन चौहान, विक्की, सुक्खे, रक्षित, बिट्टू शर्मा, अजय शर्मा, राकेश, राजू रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें