बिजनौर । बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन बंद कराने को अभियान चल रहा है। बेसिक शिक्षा कार्यालय की ओर से जनपद में बिना मान्यता के संचालित करीब 45 विद्यालयों को नोटिस जारी कर दिए है। मंगलवार को विभाग की टीम ने आठ विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद करा दिए है। उनमें पढ़ने वाले छात्रों को नजदीक के सरकारी विद्यालयों प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। बीएसए ने कहा कि जनपद में काफी संख्या में प्ले स्कूल संचालित है। इनका भी जल्द स्वयं व बीईओ के द्वारा निरीक्षण कराया जाएगा।
शासन के आदेश पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग जनपद के ऐसे विद्यालयों जांच पड़ताल के बाद उन्हें नोटिस भेज रहा है। बीएसए के अनुसार अभी तक जनपद में करीब 45 गैर मान्यता वाले विद्यालयों को नोटिस जारी कर दिए है। बताया कि नोटिस मिलने के बाद स्कूल संचालक अपनी मान्यता से संबंधित कागज आदि कार्यालय में प्रस्तुत करता है, तो सही है। वरना बिना मान्यता वाले विद्यालयों का संचालन तुरंत बंद कराया जा रहा है। बीएसए ने बताया कि जनपद में आठ विद्यालय संचालक समय सीमा में मान्यता के कागज न दिखा पाने पर उनका शिक्षण कार्य बंद करा दिया गया है। यदि विद्यालय संचालक बंद कराने के उपरांत खोलते है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
प्ले स्कूलों की भी कराएंगे जांच
बीएसए ने बताया कि प्ले स्कूलों की कहीं से भी मान्यता लेने का नियम नहीं है। जनपद में प्ले स्कूलों की संख्या काफी है और साल दर साल बढ़ भी रहे हैं। इन स्कूलों का संचालन कैसा हो रहा है। इन स्कूलों का जल्द ही निरीक्षण कराया जाएगा।
वर्जन.........
प्रारंभिक जांच में जनपद में 45 विद्यालयों को नोटिस भेज दिए है। इनमें से आठ विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद करा दिया है। जनपद में गैर मान्यता के विद्यालय बंद कराएं जाएंगे। -जयकरन यादव, बीएसए