फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, मांगी पदोन्नति

Wed, 12 Dec 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन परिसर में धरना देते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  पंचायती राज सफाईकर्मी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने अनेक मांगों को लेकर विकास भवन प्रांगण में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार को देकर मांगों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विकास भवन में हुए धरने में जिलाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने ।   कहा कि उन्हें सेवा करते हुए दस साल हो गए हैं लेकिन उनकी प्रोन्नति की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार कर्मचारियों से बंधुआ मजदूर की तरह काम ले रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान को सफल करने वाले सफाई कर्मचारियों से पेरोल पर   काम ले रही है। वेतन निकलवाने के लिए सफाई कर्मचारियों को ग्राम प्रधानों व सचिवों के घर के   चक्कर काटने पड़ते हैं।
इसके बाद सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उनका पदोन्नति का शासनादेश जारी कराने, सफाई कर्मी का पदनाम परिवर्तित कराने, 1900 ग्रेड पे का लाभ देने, पेरोल व्यवस्था समाप्त करके सेवा नियमावली बनाने, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा न्यूनतम   वेतनमान 26 हजार रुपये देने की मांग की। मांग पूरी न होने पर 21 दिसंबर को लखनऊ में प्रदर्शन करने तथा 2019 में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस दौरान भूपेंद्रपाल सिंह, दीपक चौटाला, जोगेंद्र भारती, राजीव कुमार, रामेंद्र गोड़ियाल, कपिल रेड्डी, प्रदीप, संजीव, सुनील, अनिल शर्मा, रामकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएमआे कार्यालय में शौचालय बनवाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन
बिजनौर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष टीकम सिंह सेंगर के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। सीएमओ को ज्ञापन देकर बताया कि कार्यालय में 100 से अधिक पुरुष और महिला कर्मचारी काम करते हैं। इसके बावजूद यहां कर्मचारियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इस कारण कर्मचारी और कार्यालय में आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार वह सीएमओ से इस मामले की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने शीघ्र ही कार्यालय परिसर में शौचालय बनवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह, मनचंदा, प्रमोद कुमार, मोहम्मद सलीम, मोहित वर्मा, कमल शर्मा, रोहित कुमार, खूब सिंह, सुरजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें