फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में सफाई कर स्वच्छता की जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में सफाई कर स्वच्छता की जगाई अलख
विज्ञापन

भागूवाला। डीएमआर डिग्री के कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत लगाई गई सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन छात्रों ने साफ सफाई कर लोगों के बीच स्वच्छता की अलख जगाई। इस दौरान छात्रों ने जल संरक्षण और पौधरोपण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डीएमआर डिग्री कॉलेज के प्रबंधक आरके सागर, प्राचार्य डॉ. हरिश्चंद, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरा दिन स्वच्छता जागरूकता के रूप में मनाया गया। स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने कॉलेज व गांव के आसपास सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। आरके सागर ने कहा कि जहां का परिवेश साफ-स्वच्छ होता है वहां बीमारी कम पनपती हैं। टीम में सोफिया, सोनम, यासमीन, सारिया, गुुलिस्ता, आरजू, टीना, अदनान, अरचना, प्राची, प्रियंका, तरन्नुम, स्वाति आदि शामिल रहीं। इस अवसर पर शिविर में भुनेश्वर कुमार, विरेंद्र कुमार, विमल कुमार, शगुफ्ता परवीन, नीतू रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें