फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालन नदी में चलाया सफाई अभियान

Tue, 19 Feb 2019 11:51 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में मानल नदी की सफाई करतीं एनएसएस छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में रमा जैन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने एनएसएस शिविर में पर्यावरण जागरूकता संकल्प के साथ मालन नदी की सफाई की। छात्राओं ने योगाभ्यास भी किया।
विज्ञापन

रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेश डॉ.केसी मठपाल, प्राचार्या डॉ.दीप्ति गुप्ता के निर्देशन में खैरूल्लापुर में आयोजित एनएसएस शिविर का तीसरा दिन पर्यावरण जागरूकता के रूप में मनाया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ.रत्ना गर्ग के निर्देशन में मुख्य अतिथि रश्मि अग्रवाल ने छात्राओं को पर्यावरण संतुलन के प्रति स्वयं और समाज को जागरूक करने की सलाह दी। डॉ.केसी मठपाल, प्राचार्या डॉ.दीप्ति गुप्ता ने प्रदूषण के कारकों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।
एनएसएस प्रभारी डॉ.रत्ना गर्ग के निर्देशन में छात्राओं ने संकल्प के साथ योगाभ्यास किया तथा खैरूल्लापुर के ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा के साथ क्षेत्र से गुजर रही मालन नदी से कचरा आदि साफ किया। शिविर में अर्चना सिंघल, डॉ.मृदुला त्यागी, डॉ.सविता वर्मा, ख्याति, पल्वी आर्या की उपस्थिति में एनएसएस छात्राओं प्रियंका, प्राची, मीरा, शानो, शिवानी आदि  रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें