फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर चल रहा सफाई कार्य, चैक किए सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
भागूवाला क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग किनारे सफाई कराती पुलिस।
विज्ञापन
एसपी ने भागूवाला से मोटा महादेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का किया दौरा
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क किनारे सफाई कार्य चलाया जा रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी जांच की।
एसपी अभिषेक झा ने एएसपी संजीव बाजपेयी, सीओ नितेश प्रताप सिंह के साथ मंडावली क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग का दौरा किया। एसपी ने कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए मार्गों की सफाई कराने सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शनिवार को भागूवाला से मोटा महादेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर सफाई कार्य शुरू कराया। मार्ग किनारे की घास और कबाड़ की सफाई कराई। इसके अतिरिक्त मंडावली थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह ने कांवड़ यात्रा मार्ग और पूर्वी गंग नहर के चंदक हैड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। पुलिस को सभी कैमरे दुरुस्त मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मोटा महादेव मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने बताया कि 11 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू होगा। मंदिर पर मेला आयोजन की तैयारियां जारी हैं। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त हैं। कांवड़ियों के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें