फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे और माइनरों की सफाई शुरू

विज्ञापन
मंडावर के खादर क्षेत्र में कटान करती गंगा। (फाइल फोटो) - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रजबहे और माइनरों की सफाई शुरू
विज्ञापन

भागूवाला। सिंचाई विभाग ने रजबहे और माइनरों की तलछट सफाई कराने का अभियान छेड़ा है। सिंचाई विभाग ने सबलगढ़ रजवाहा और श्यामीवाला माइनर की सफाई चलाकर दो माह के भीतर क्षेत्र के सभी रजबहे और माइनरों की तलछट सफाई कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

भागूवाला क्षेत्र से सबलगढ़ रजवाहा और श्यामीवाला माइनर होकर गुजरता है। काफी समय से क्षेत्रीय किसान रजबहे और माइनरों की तलछट सफाई की मांग करते आ रहे थे। सिंचाई विभाग के जेई देवेंद्र कुमार ने बताया कि शासन आदेश के बाद सबलगढ़ रजबहे और श्यामीवाला माइनर की सफाई का काम शुरू कराया गया है। क्षेत्रीय किसानों को रजबहे और माइनरों के माध्यम से फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिल सके, इसके लिए सिंचाई विभाग गंभीर है। करीब दो माह के भीतर क्षेत्र के सभी रजबहे और माइनरों की तलछट सफाई कराने का लक्ष्य रखा है। भागूवाला क्षेत्र के इमरान, अकबर, सुधीर, वरीसुद्दीन, हरिशचंद, डालचंद, मुकीम, यशपाल आदि किसानों का कहना है कि सबलगढ़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री के गंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर सिंचाई विभाग जागा है। किसानों की बार-बार शिकायत करने के बाद भी रजबहे और माइनरों की सफाई नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें