फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
चांदपुर के गांव स्याऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर में मरीजों की - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
महिला चिकित्सालय परिसर में सफाई की
विज्ञापन

बिजनौर, चांदपुर। संत निरंकारी मंडल चांदपुर स्याऊ के तत्वावधान में स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत महिला चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई की गई। रविवार को महिला चिकित्सालय चांदपुर में स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कमलेश सैनी ने किया। विधायक ने कहा कि स्वच्छता को अपनाकर ही समाज को स्वस्थ बनाने में योगदान दिया जा सकता है। विधायक ने मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। संत निरंकारी मंडल के चांदपुर शाखा के मुखी कृपाल सिंह चौहान, समाजसेवी गोविंद मित्तल, ज्ञान वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। मंडल के चांदपुर मुखी कृपाल सिंह चौहान ने बताया कि निरंकारी मिशन बीस वर्षो से स्वच्छता अभियान के अंतर्गत समस्त भारत व विदेशों में योगदान कर रहा है। स्वच्छता कार्यक्रम के बाद सत्संग भवन में सत्संग कार्यक्रम स्यौहारा ब्रांच से आए रामकिशन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसमें सुरेंद्र खन्ना, चंद्र सिंह सैनी, शिवम माहेश्वरी, राहुल खन्ना, मनीश चौहान, अनीता, संतोष कुमारी, संतोष खन्ना, सरसा देवी, भावना, उर्मिला, मिथलेश देवी, राजरानी माहेश्वरी आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुंसफी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया
नगीना। संत निरंकारी मिशन शाखा नगीना की ओर से रविवार की सुबह मुंसफी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मिशन के स्वयंसेवकों ने झाड़ू लेकर पूरे परिसर में सफाई की। अधिवक्ताओं ने उनके कार्य की सराहना की। क्षेत्रीय संचालक पवन कुमार ने मानवता और स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर पवन कुमार, देवेंद्र कुमार, विपिन कुमार, आलोक कुमार, सौरभ कुमार, सुरेंद्र कुमार, शीशराम, घसीटा, बहन दिव्या,चंद्रावती, दीपिका, कुसुम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें