बिजनौर में रविवार से इंदिरा पार्क को साफ-सुधरा रखने के लिए सफाई अभियान चलाया गया। करीब 100 कर्मचारी पार्क से कूड़ा-करकट उठाने में जुटे रहे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कूड़ा-करकट उठाया गया। खुद सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने कूड़ा उठाकर श्रमिकों का हौसला बढ़ाया।
इंदिरा पार्क कूडे-करकट से अटा पडा़ रहता है। पीछे नाला टूटने के उसका पानी पार्क के निचले भाग में भरा रहता था। अब वह सूख गया है, किंतु गंदगी छोड़ गया। रविवार को सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने इंदिरा पार्क में सफाई अभियान चलाया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए करीब 100 मजदूरों ने पार्क से कूड़ा-करकट उठाकर सफाई की । ढाल की घास निकाली गई। नगर पालिका के ट्रैक्टर कूड़ा-करकट को उठाने में लगे रहे। कई घंटे तक यह सफाई अभियान चलता रहा। पार्क में बने रपटे व अन्य स्थानों की भी सफाई की गई।
सफाई अभियान के दौरान मौजूद मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने खुद कूड़ा उठाकर मजदूरों का हौसला बढ़ाया। सीडीओ ने इस दौरान पार्क के ट्रैक की भी सफाई कराई। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में पार्क में खड़ी अनुपयोगी
घास पर दवाई डालकर उसे नष्ट किया जाएगा। सीडीओ के मुताबिक, पार्क में सफाई अभियान लगातार चलता रहेगा।