फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई तो है बहाना, बिजनौर को स्वच्छ है बनाना

Fri, 20 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
गजरौला शिव में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने बनाई पेटिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में खुले में शौच मुक्त बेमिसाल बिजनौर अभियान के तहत जिले भर में स्कूलों में छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। डीएवी इंटर कॉलेज में बेमिसाल बिजनौर सप्ताह के छठे दिन छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

स्वच्छता रैली को गांव मुकरपुर खेमा के प्रधान पति शकील अहमद ने किया।  छात्रों ने हम सबने ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है, खुले में शौच मुक्त बेमिसाल बिजनौर, यूपी का बनेगा सिरमौर आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे।
प्रधानाचार्य डा. मनोज कुमार ने सभी छात्रों से कहा कि वे किसी को भी सदस्य खुले में शौच के लिए न जाए। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उधर बिजनौर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने खुले में शौचमुक्त बेमिसाल बिजनौर सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्रों में सभी को घर-घर में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

निबंध, पेंटिंग, परिचर्चा, स्लोगन प्रतियोगिताएं हुई तथा हैंडवॉश के बारे मेें जानकारी दी। कार्यक्रम मेें प्रधानाचार्य डा. संजीव राठी  स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें