फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर हो या गांव, हर तरफ आक्रोश

Sun, 17 Feb 2019 12:09 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में पुतला फूंकते रत्ना मार्केट क्षेत्र के व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल ने कहा कि आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए। कहा कि व्यापारियों ने हमेशा देश का साथ दिया है। आज देश को जितना भी धन चाहिए व्यापारी सरकार को देंगे।
विज्ञापन

  व्यापारियों ने कहा कि वे जीएसटी के साथ आतंकवादी विरोधी टैक्स देने को भी तैयार हैं। नीरज शर्मा, दिलशाद खान, चेयरमैन शमशाद अंसारी, शेखर चौधरी, मानव सचदेवा, सचिन राजपूत, गजेंद्र चौहान, देवेश अग्रवाल, डा.जमीरूद्दीन उस्मानी, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।  
 इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले पर आक्रोश व्यक्त किया गया। पाकिस्तान को सबक सिखाने व मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सचिव विवेक अग्रवाल, वीके गुप्ता, शशांक राजपूत, अमित चिकारा, मोहम्मद तारिक, सीए रोहित, मुकुल विश्रोई आदि मौजूद रहे। बिजनौर मुस्लिम फंड में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन छधारण किया गया। प्रबंधक अब्दुल रहमान, जियाउद्दीन तालिब, अख्तर जमील खान, सुहैबुर्रहमान, मोहम्मद इल्यास, जौहर अख्तर मौजूद रहे। जनहित वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान मोहम्मद महताब, जुबैर खान, अल्तमश, नवाब गजाली, आकिब एडवोकेट, अजहर, इस्तखार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दीपक जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
िबजनौर। नगर कल्याण समिति ने सिविल लाइन में दिए जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राजुल त्यागी, डा.नीता सिंह, अनीता चौधरी, छवि कौशल, डा.मीना बख्शी, राजीव अग्रवाल, संदीप भटनागर आदि मौजूद रहे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार को कश्मीर से धारा 370 हटाने, आतंकवादियों व उनके पनाहगारों से सख्ती से निपटने की मांग की गई। इस दौरान हरजिंदर कौर, मुकेश अग्रवाल, अनुज गोयल, नीरज शर्मा, गजेंद्र चौहान, नबील अहमद, मोहम्मद आसिफ, अनवार अहमद, मोहम्मद अफजाल आदि मौजूद रहे। काजीपाड़ा सोशल वेलफेयर क्लब द्वारा भी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। हाजी इकबाल, खालिद इसरार, असलम अंजूम, मोहम्मद आसिम, राशिद ठेकेदार, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद असद, अथर आदि मौजूद रहे।

आतंकवाद के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
किरतपुर में रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन प्रांगण में शहीद सैनिकों की आत्मा शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा हुई। शहीदों की आत्मा शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला तथा आतंकवाद के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। हल्दौर में मोहल्ला धूूूलियावाला में डा.मुश्ताक अहमद के नर्सिंग होम पर भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय व अन्य समाज के लोग एकत्र हुए। वहां से पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला हाथों में लेकर आतंकवाद विरोधी नारों के साथ नगर में जुलूस निकाला। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के साथ नगर के अन्य लोगों ने भाग लिया। बाबा साहेब समिति व भीम आर्मी भारत मिशन के तत्वाधान में कैंडल मार्च निकाला। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने शहीदों की याद में रेलवे फाटक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। आनंद गुर्जर, सोमवीर, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार आदि रहे। गांव ढ़ेली गुर्जर में लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। गौरव राठी, मास्टर गिरिराज सिंह, राजकुमार शर्मा, बुध सिंह मौजूद रहे।

शहीदों को किया नमन
बिजनौर में  सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने आतंकवाद का पुतला फूंका। पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि जिन देशों का इस घटना के पीछे हाथ है उनसे बदला लिया जाए। डा.रमेश तोमर, काजी जियाउर्रहमान, अखलाक पप्पू, भानुप्रताप सिंह, आजम खां, सत्यपाल, शाकिर खां, बीके कश्यप, प्रभा चौधरी आदि मौजूद रहे। रालोद की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। शहीदों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि ने कहा कि पूरा देश सैनिकों के साथ है।

पाक पर हमले की मांग 
बिजनौर में वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के विद्यार्थियों ने कोतवाली शहर से शास्त्री चौक तक मार्च निकाला। इस दौरान प्रबंध निदेशक अभिषेक सिंह, ट्रस्टी भूपेंद्र सिंह, डीन एकेडमिक राजीव कुमार, प्राचार्य डॉ. तुकमान सिंह, अमित कुमार, विशाल राजपूत, धनीराम, शिवम, योगेश कुमार, अंकुश, पूजा, हीना, सबा आदि मौजूद रहे। आर्य समाज आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज व दयानंद बाल विद्या मंदिर की संयुक्त शोक सभा की गई। डॉ. सतेंद्र शर्मा, प्रबंधक विजेंद्र सिंह, लता मेहरोत्रा, प्रधान श्याम सिंह आर्य, मंत्री विद्या भूषण विश्नोई, चंद्रपाल आर्य, अनुपम शर्मा, जगतवीर, टेकचंद्र, योगेश, उमेश, मीरा रानी, मीनाक्षी, डॉ. रंजना, अनीता सिंह आदि रहे। उधर, वर्धमान कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव पुलवामा हमले के शहीदों के सम्मान में रद्द कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. हरिवंश चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. जीएस अग्रवाल, प्राचार्य प्रोफेसर सीएम जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र भीम सिंह ने सैनिकों के सम्मान में स्वरचित कविता सुनाई। राजकीय आईटीआई में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अशोक चौहान, राकेश शर्मा, सनी तोमर, मोहम्मद फुरकान, करतार सिंह, नीरज चौधरी, योगेश कुमार, मनोज चौहान आदि रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ ने शहीदों को नमन किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक, विनीश त्यागी, गयूर आसिफ, विनोद कुमार, गुलशरण सिंह, रविंद्र शर्मा, मोहम्मद फईम, मोहम्मद इमरान, सुधांशु वत्स आदि रहे।  ब्यू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें