फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से जगमगाया शहर

Tue, 06 Nov 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में दीपावली पर दीपक जलातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में छोटी दीपावली पर भी बाजार में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। उपभोक्ताओं ने दीपावली पर बाजार में जमकर खरीदारी की। दिनभर वाहनों से परिचितों के यहां गिफ्ट देने में लगे रहे। प्रदर्शनी मैदान में पटाखों की दुकानों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार में उपभोक्ताओं ने रात 12 बजे तक खरीदारी की। छोटी दीपावली पर बुधवार को सुबह से ही उपभोक्ता बाजार में उमड़े रहे। बाजार में गिफ्ट आइटम की दुकानों पर सुबह से ही उपभोक्ता आने शुरू हो गए। क्रॉकरी की बुधवार को भी बंपर सेल हुई। दीपावली पर उपहार में देने के लिए क्रॉकरी उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनी रही। इसके अलावा देवी-देवताओं की मूर्तियां भी खूब बिकीं। दीपावली पर मिट्टी के दीयों की इस बार बिक्री पहले से बढ़ी रही। मिट्टी के दीयों की खूब बिक्री हुई। जिला मुख्यालय पर पटाखों की बिक्री के लिए दुकानें प्रदर्शनी मैदान में लगाई गई हैं। मंगलवार को भी उपभोक्ताओं ने पटाखों की खूब खरीदारी की। बच्चों में पटाखों को लेकर बहुत उत्साह रहा। बच्चों ने दिन भी पटाखे चलाए। वहीं प्रतिष्ठानों पर शाम के समय व्यापारियों ने लक्ष्मी पूजन किया। व्यापारियों ने दुकानों के बाहर दीये भी सजाए। बृहस्पतिवार को सुबह से ही घरों में बंदरवार आदि लगाई जाएंगी।
नगीना में छोटी दीपावली की सुबह से ही लोगों ने अपने घरों की साफ सफाई के साथ-साथ रंग बिरंगी झालरों को लगा कर सजाया। लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। कंदील भी खूब बिक रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ नगर पालिका बाजार, मंडी मॉल गंज, बाजार गंज, बाजार बड़ा मंदिर, सुनहरी मस्जिद, पहाड़ी दरवाजा में सुबह से ही ग्रामीण, शहरी क्षेत्र के लोगों ने खरीदारी की। हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर प्रशासन द्वारा पटाखे बेचने के लिए दुकानें लगवाई हैं। इन दुकानदारों को लाइसेंस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


वृष लग्न में अाज लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
बिजनौर में दीपावली पर धन-धान्य की कामना के लिए मां लक्ष्मी की पूजा का श्रेष्ठ समय शाम पांच बजकर 59 मिनट से सात बजकर 53 मिनट तक है। इस दौरान वृष लग्न का शुभ मुहूर्त रहेगा। किसी भी क्षेत्र से जुड़ा परिवार इस समय पूजन कर सकता है।
विष्णुलोक के ज्योतिष्विद् और शक्ति उपासक पंडित ललित शर्मा के अनुसार अलग-अलग स्थिति के अनुसार अलग-अलग मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वृश्चिक लग्न का समय सुबह सात बजकर 28 मिनट से नौ बजकर 48 मिनट तक है। इस समय में मंदिर, हॉस्पिटल, ब्यूटी पार्लर, होटल, स्कूल, कॉलेज संचालक, टीवी कलाकार पूजन कर सकते हैं। फैक्ट्री लगाने वाले कुंभ लग्न में दोपहर एक बजकर 34 मिनट से दो बजकर 59 मिनट तक पूजा कर सकते हैं। प्रदोष काल भी पूजन के लिए उत्तम है।
 इसका समय शाम साढ़े पांच बजे से आठ बजकर 11 बजे तक है। निशीथ काल में रात आठ बजकर 11 मिनट से दस बजकर 51 मिनट तक पूजा की जा सकती है। इस काल में अमृत की चौघड़िया भी रहेगी। व्यापारियों के लिए पूजन का यह श्रेष्ठ समय है। इसके अलावा महानिशीथ काल में रात दस बजकर 51 मिनट से डेढ़ बजे तक कर्क लग्न और सिंह लग्न होने के कारण पूजन का शुभ समय है। मध्यरात्रि में 12 बजकर 25 मिनट से दो   बजकर 45 मिनट तक सिंह लग्न है, इस दौरान संत और तांत्रिक पूजन करते हैं।

ग्राहकों से बाजार रहे गुलजार
नजीबाबाद। लक्ष्मी पूजा और श्रीरामचंद के वनवास आगमन पर नागरिकों ने छोटी दीपावली परंपरागत ढंग से मनाई। प्रकाश उत्सव पर आकर्षक ढंग से सजाए घरों में रौनक के साथ लोगों ने दीप जलाकर लक्ष्मी पूजन किया। नगर व ग्रामीण अंचलों में दीपावली पर्व की धूम रहीं। सवेरे से ही बाजार ग्राहकों की आवाज और खरीदारी से गुलजार रहे। दीपक, झालर, इलेक्ट्रानिक सामान, पटाखों सहित दीपावली उपयोगी सामान की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रहीं। घरों को साफ-सफाई के बाद लोगों ने इलेक्ट्रानिक झालर और दीपक प्रकाश से सजाया। नागरिकों और बच्चों ने मिठाइयां और आतिशबाजी की जमकर खरीदारी की।

ट्रेनों में चलाया    गया सघन चेकिंग अभियान
धामपुर में आरपीएफ ने मंगलवार को धामपुर रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता मिला उसी की खबर ली।   पुनरावृत्ति न करने पर ही रिहा किया। बगैर प्लेट फार्म के टिकिट के स्टेशन पर घूमने वालों को जमकर फटकार लगाई। हिदायत दी कि यदि फिर बगैर टिकिट के स्टेशन के प्लेटफार्म पर कोई घूमता मिला तो कार्रवाई होगी।आरपीएफ चौकी प्रभारी जयपाल सिंह के निर्देशन में जवानों ने मंगलवार को ट्रेनों की सघन चैकिंग की। ट्रेनों में जो संदिग्ध दिखाई दिया। उसकी की जमकर तलाशी ली। सही पाने पर उसे छोड़ा ।चैकिंग में कोई भी संदिग्ध नहीं मिला। जैतरा और नहटौर रेलवे क्रासिंग के बंद होने के बाद भी उसके नीचे से होकर निकलने का प्रयास करने वालों को  सुझाव दिया कि ऐसा न करें। नहीं तो पकड़ में आने पर उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

दीपावली पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
हीमपुर दीपा में पुलिस ने सोमवार रात थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने थाने से फ्लैग मार्च किया। दीपावली के पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र के गांव रतनपुर खुर्द, हीमपुर दीपा आदि के मुख्य मार्गों नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को कम से कम मात्रा में ही आतिशबाजी करने का आह्वान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने दुकानदारों से आतिशबाजी को एक निश्चित जगह पर बेचने व ग्रामीणों से नियमानुसार ही आतिशबाजी करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नीयत समय पर ही आतिशबाजी करने की अपील की। इस दौरान इंस्पेक्टर मनोज कुमार, दरोगा रमेशचंद दूबे, लोकेश, उमा शंकर तिवारी सहित पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें