फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रूट डायवर्जन पर किराया बढ़ाने की तैयारी

Tue, 08 Jul 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन तैयार हो गया है। ऐसे में रोडवेज बसों के संचालन के लिए भी परिवहन निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। रूट डायवर्जन लागू होने के बाद रोडवेज बसों में किराया बढ़ेगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बिजनौर से मुरादाबाद आने-जाने वाली रोडवेज बसें बिजनौर से बालकिशनपुर चौराहा, हल्दाैर, नहटौर, धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ़, जसपुर होते हुए मुरादाबाद पहुंचेंगी।
इसके अलावा बिजनौर से हरिद्वार की तरफ आने-जाने वाली कांवड़ियों की रोडवेज बसें वाया सैंट मैरी चौराहा, किरतपुर, देव पेट्रोल पंप तिराहा, वसीपुर नहर, समीपुर नहर होते हुए हरिद्वार जाएंगी और इसी मार्ग से वापस आएंगी। कांवड़ यात्रा को लेकर अभी रूट डायवर्जन लागू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन लागू होने के बाद रोडवेज बसों का संचालन उसी हिसाब से किया जाएगा। जिससे मुरादाबाद, हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को अधिक किराया देना होगा। बिजनौर डिपो के स्टेशन इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि अभी रूट डायवर्जन लागू नहीं हुआ है। रूट डायवर्जन लागू होने के बाद मुरादाबाद, हरिद्वार की दूसरी बढ़ेगी। जिससे किराए में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें