फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में पढ़ बच्चे बनेंगे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस : कासमी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखंड के सभी मदरसों के पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी की पुस्तक शामिल की गई है। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को धार्मिक पढ़ाई के साथ अन्य कोर्स भी पढ़ाया जा रहा है।
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती समून कासमी ने प्रेसवार्ता में कहा कि मदरसे में पढ़ा हुआ बच्चा हर क्षेत्र में अपना भविष्य बनाएगा। अब एनसीईआरटी की पुस्तक पढ़ने के बाद मदरसे के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस बनेंगे। कहा कि मदरसों में गरीब, मध्य परिवार के बच्चे पढ़ते हैं, इसलिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विपक्षी राजनीति दलों पर कटाक्ष किया। कहा कि मुस्लिम समाज को हमेशा अपने वोट तक सीमित रखा है। भाजपा सरकार सभी को अच्छी शिक्षा और सभी का विकास करने का काम कर रही है। बिना भेदभाव के विकास योजना संचालित कर रखी है, जिसका सभी को लाभ मिल रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति बन रहा है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें