फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने वार्षिकोत्सव में मनाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल
विज्ञापन

बिजनौर। सेंट मेरी होली एंजेल किंडरगार्डन स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छोटे बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की थीम एक विश्व एक सपना रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रमाकांत पांडेय और बिशप विंसेंट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने बच्चों से कठिन परिश्रम करके का आह्वान किया। कहा कि बिना कठिन परिश्रम और लक्ष्य निर्धारित करके कोई सफलता नहीं मिलती है। अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद पर भी ध्यान देने को कहा। फादर मैथ्यू जॉन ने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने को प्रोत्साहित करें। सभी को अपनी कला दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए ही वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। विद्यार्थियों ने अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद भारतीय, ब्राजिलियन, ऑस्ट्रेलियन गीतों पर डांस प्रस्तुत किए। बच्चों के पेंगुइन डांस ने सभी का मन मोह लिया। आईएससी स्कूल टॉपर रही स्तुति खन्ना को स्व.फादर मैथ्यू पैरेकल स्कॉलरशिप के रूप में दस हजार रुपये और स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सिस्टर रिंसी, केजी प्रधानाचार्या सिस्टर संतवना, सिस्टर प्रसन्ना, सिस्टर हर्षिता, सहित सेंट मेरी का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें