फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: श्रीराम जानकी के विवाह पर गूंजे जयकारें

Mon, 29 Sep 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
-हल्दौर मं श्रीराम बरात में शामिल झांकी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। श्रीरामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रात की रामलीला में श्रीराम जानकी के विवाह मंचन पर पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। श्री कंठस्थ कला केंद्र दिल्ली की ओर से राम विवाह का सुंदर मंचन किया गया। इसमें श्रीराम अपने भाइयों के साथ घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। राम व उनके भाइयों का जनकपुरी वासियों ने आर्थिक उतार कर स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। श्रीराम, लक्ष्मण, भारत व शत्रुघ्न का विवाह गुरु महर्षि विश्वामित्र के द्वारा धूमधाम से संपन्न कराया गया
विज्ञापन

सीता की विदाई देखकर दर्शक भावुक हो गए। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मुख्य संरक्षक संजीव बबली, संजय गुप्ता, अध्यक्ष अचल अग्रवाल, महामंत्री राहुल शर्मा, भवन मंत्री प्रदीप कौशिक, अंकुर गौतम, संदीप चौधरी आदि ने भगवान की आरती की।
श्रीराम बरात में शामिल झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

नगीना। बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ कमेटी के तत्वावधान में रविवार को नगर में भगवान श्री राम की भव्य बरात निकाली गई। आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई राम बरात का नगर में जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

राम बरात हिंदू इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियां व बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल आले, साहू कपिल अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, सचिन शर्मा, सौरभ मित्तल, गोपाल शर्मा रहे। पुजारी डॉ. विपिन चंद्र त्रिपाठी ने राम- सीता विवाह संपन्न कराया।
हल्दौर में भगवान गणेश, श्रीराम-सीता, लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न, महर्षि वशिष्ठ, मां शेरावाली, भगवान शंकर, माता सरस्वती, भारत माता की झांकियों के साथ राम बरात की शोभायात्रा निकाली गई। कमेटी अध्यक्ष दीपांशु चौहान, विकास राजपूत, आयुष राजपूत, काव्य चौहान, नीशू चौहान, अर्जुन, जितेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

झालू में श्री रामलीला नाटक समाज की ओर से रामलीला मंचन में श्रीराम वन गमन का मंचन किया गया। लक्ष्मण और सीता जी भी उनके साथ वन को गईं।
बढ़ापुर में बड़ा श्री शिव मंदिर के तत्वावधान में श्रीराम बरात की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। सुंदर झांकियां और अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मंदिर समिति प्रबंधक ओमेंद्र गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, ठाकुर अजयराज सिंह, मुकेश आर्य, सुरेंद्र कर्णवाल, श्याम सिंह, अंकित गुप्ता, शेखर पाल आदि का सहयोग रहा।

बरुकी के ग्राम शादीपुर में चल रही रामलीला में शनिवार की रात्रि भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने जीवंत अभिनय किया। रामलीला में रामचंद्र जी के वन जाने के बाद भरत रामचंद्र जी से मिलने वन में आए। इस दौरान प्रकृति को संबोधित भरत की रागिनी को खूब पसंद किया गया।

-हल्दौर मं श्रीराम बरात में शामिल झांकी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें