अफजलगढ़ में बस स्टैंड तिराहे पर वाहन चेकिंग करते पुलिस टीम।
- फोटो : BIJNOR
वाहनों की चेकिंग कर चालान किए
अफजलगढ़। लॉकडाउन के पांचवें चरण में आवाजाही की छूट मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बिना मास्क व हेल्मेट के घूम रहे लोगों के वाहनों के चालान काटे।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उपनिरीक्षक अरविंद भदौरिया, साहब सिंह व राकेश चौधरी ने पुलिस टीम के साथ अलग अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। नगर में सब्जी मंडी, बस स्टैंड, कालागढ़ मार्ग तथा होली चौक पर चलाये गये अभियान के अंतर्गत बेवजह घूम रहे करीब 21 से अधिक दोपहिया वाहनों के चालान काटे। इस दौरान अनेक दोपहिया वाहन चालक तीन - तीन सवारी बैठाने से भी परहेज नही कर रहे हैं। वहीं अधिकतर वाहन चालक हेलमेट व मास्क का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को बेवजह इधर उधर घूमने से परहेज करने व हेल्मेट व मास्क लगाकर ही आवागमन करने तथा दो से अधिक सवारी न बैठाने की हिदायत दी।