संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी मैदान में महापंचायत होगी। महापंचायत को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत संबोधित करेंगी। महापंचायत स्थल पर लगे टेंट का एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने जायजा लिया।
साथ ही भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू व मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर से महापंचायत के संबंध में वार्ता की। उधर, संगठन के पदाधिकारियों ने महापंचायत की सफलता के लिए गांव गांव जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में बिजनौर प्रदर्शनी मैदान पहुंचने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक महापंचायत होगी। इस अवसर पर हिमांशु छिल्लर, तिलकराम खोवे, जिला महासचिव मुकेश कुमार जंघाला, जिला महासचिव सुनील प्रधान, अरविंद चौधरी, मुकुल कुमार, विपुल कुमार, अमित बालियान आदि रहे।