फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन में बदलाव हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन में बदलाव हुआ है। मूल्यांकन एनसीईआरटी के आधार पर होगा। इसके लिए जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य का एक दिवसीय वेबिनार प्रशिक्षण आज है। इसके बाद शिक्षकों का प्रशिक्षण 12 अप्रैल तक दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित हैं। परिषद परीक्षा की तैयारियों में लगा है। परिषद ने माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश दिए थे कि वे अपने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की योग्यता आदि का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करें।
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के मूल्यांकन में बदलाव हुआ है। परिषद से परिषद मॉड्यूल की सॉफ्ट कॉपी प्राप्त हुई है। जिले के 387 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को मूल्यांकन के निर्देश की जानकारी देने के लिए वेबिनार प्रशिक्षण आठ अप्रैल को दिया जाएगा। बताया कि नजीबाबाद के प्रधानाचार्य सुबह साढ़े आठ बजे से दस बजे तक, तहसील चांदपुर के 10.30 बजे से 12 बजे तक, तहसील धामपुर के 12.30 बजे से दो बजे तक वह तहसील बिजनौर के प्रधानाचार्य 2.30 बजे से शाम चार बजे तक प्रशिक्षण लेंगे। जीजीआईसी बिजनौर की प्रधानाचार्या निर्मला शर्मा व जीआईसी बिजनौर के उप प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा प्रशिक्षक हैं। इसके बाद प्रधानाचार्य अपने कॉलेज के शिक्षकों को 12 अप्रैल तक प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें